HomeहरदोईHardoi News: खेत की झोपड़ी में बेहोश मिले किसान की इलाज के...

Hardoi News: खेत की झोपड़ी में बेहोश मिले किसान की इलाज के दौरान मौत

Hardoi News: हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के देवरास गांव में 46 वर्षीय किसान संजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह खेत की रखवाली के लिए वहीं बनी झोपड़ी में रात गुजारते थे। शनिवार को काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी पत्नी मंजू खाना लेकर खेत पहुंचीं, जहां संजय चारपाई पर बेहोशी की हालत में मिले।

मंजू के शोर मचाने पर आसपास मौजूद किसान और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने संजय को उपचार के लिए पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन शाम को संजय की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जहर खाने की आशंका जताई है।

संजय के परिवार में पत्नी मंजू के अलावा बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे शव का पोस्टमार्टम कराया।

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि घटना मझिला थाना क्षेत्र से संबंधित है, इसलिए आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना