HomeहरदोईHardoi News: घरेलू विवाद के बाद घर से निकले मजदूर का तालाब...

Hardoi News: घरेलू विवाद के बाद घर से निकले मजदूर का तालाब में मिला शव, परिवार में मचा हड़कंप

Hardoi News: संडीला कोतवाली क्षेत्र के मुरारनगर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी से घरेलू विवाद के बाद घर से निकले 38 वर्षीय मजदूर का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और पांच मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, कासिमपुर थाना क्षेत्र के गड़रियन खेड़ा (नेवादा) गांव निवासी मान सिंह पुत्र रामप्रसाद पिछले कुछ समय से अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए संडीला कोतवाली क्षेत्र के मुरारनगर में किराए के मकान में रह रहे थे। वह मजदूरी करके पत्नी तारावती और अपने पांच छोटे बच्चों का पालन-पोषण करते थे।

पत्नी से हुयी थी कहासुनी

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम किसी घरेलू बात को लेकर मान सिंह और उनकी पत्नी तारावती के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद नाराज होकर मान सिंह घर से बाहर चले गए। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

सोमवार सुबह गांव के बाहर तालाब की ओर गए ग्रामीणों की नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर संडीला पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

छानबीन के दौरान शव की पहचान मान सिंह के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी तारावती और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना