Homeहरदोईअज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, सिपाही की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, सिपाही की मौत

हरदोई: जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर सवायजपुर के निकट सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पंहुचे पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लाए।

यह भी पढ़ें – सपा ने मुन्नी गौतम को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी,भाजपा से भी तय

यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। हरियाणा के थाना झझर के ग्राम पिरोहर निवासी गुलशन शर्मा (35) पुलिस विभाग में सिपाही था। पहले हरदोई में तैनात था। कुछ माह पूर्व वह बुलन्द शहर के ककोड़ थाने में स्थानांतरण हो गया था।

यह भी पढ़ें – हरदोई: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी, मतदान 3 जुलाई को

वह सोमवार को किसी काम से हरदोई आया था। देर शाम बाइक से हरदोई से वापस जा रहा था। रास्ते में लोनार कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर सवायजपुर के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- UP में दुकान-मकान या जमीन खरीदने से पहले DM के यहां आवेदन जरूरी

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकिसक ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान पास में मिले दस्तावेजों में लिखे पते पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

देश की हर नौकरी की खबर आप तक सबसे पहले आपकी अपनी एप्प “रोजगार अलर्ट “पर

admin
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.hdibharat.rojgaralert
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना