Homeक्राइमहरदोई: कक्षा 2 की छात्रा की दुष्कर्म के बाद न‍िर्मम हत्या

हरदोई: कक्षा 2 की छात्रा की दुष्कर्म के बाद न‍िर्मम हत्या

कक्षा दो की छात्रा की दुष्कर्म के बाद न‍िर्मम हत्या, गर्दन और पेट पर चाकू से हमलाकर गन्ने के खेत में फेंका।

हरदोई-:हरियावां क्षेत्र के एक गांव में बच्ची की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। उसका शव अर्धनग्न था, जिससे दुष्कर्म की बात बताई जा रही है। बच्ची रविवार शाम से लापता थी। ग्रामीणों ने शव को देखा और स्वजन को जानकारी दी।

एसपी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। हरियावां के एक गांव निवासी बच्ची कक्षा दो की छात्रा थी। स्वजन ने बताया कि रविवार की शाम को बच्ची सब्जी तोड़ने के लिए खेत के लिए निकली थी, देर शाम को जब वह वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

हरदोई : आखिर तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा

सोमवार दोपहर गांव का एक बच्चा गन्ने के खेत में शौच करने के लिए गया था, जहां पर उसने मासूम का शव पड़ा देखा और शोर मचाते हुए गांव पहुंचा।इसके बाद गन्ने के खेत पर स्वजन और ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार मासूम की दुष्कर्म के बाद चाकू मारकर हत्या की गई है।

यह भी पढ़े – हरदोई: मकान में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म

घटना की जानकारी पर एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ हरियावां शिवराम कुशवाहा और थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतका के पिता ने गांव निवासी बाबू पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

गले और पेट पर किया वार :

स्वजन ने बताया कि हत्यारोपित ने दुष्कर्म के बाद उसके गले और पेट पर चाकू से वार किया है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित मौके से फरार हो गया।

 रोजगार सम्बधित ख़बरों के लिए क्लिक करें

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना