Homeहरदोईफौजी के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या

फौजी के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या

spot_img

माधौगंज: मकान के दूसरी मंजिल पर रिटायर फौजी के पुत्र ने अज्ञात कारणों के चलते तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुबह उठकर देखा तो वह मृत मिला। सीओ बिलग्राम ने पिता से घटना की जानकारी कर छानबीन की।

थाना क्षेत्र के गांव सेलापुर निवासी अमर सिंह फौजी का पुत्र राजन सिंह ने मंगलवार की रात में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे सीओ सत्येंद्र कुमार व थानाध्यक्ष सुब्रत नरायन को पिता अमर सिंह ने बताया कि पुत्र शाम साढ़े सात बजे खाना खाकर हमेशा की तरह ऊपर वाले कमरे में सोने चला गया।

यह भी पढ़ें : शादी से इनकार पर थाने पहुंची प्रेमिका

परिवार के लोगों ने लगभग दस बजे तक टीवी के प्रोग्राम देखे। सुबह 9 बजे तक जब राजन नीचे नही आया तो उसके कमरे में पिता जगाने गए तो देखा कि खून से लथपथ मृत पड़ा था।

जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव के किनारे उत्तर दिशा में मकान होने के कारण किसी ने तमंचा से गोली चलने की आवाज को नही सुना। परिवार के अन्य सदस्य मकान के नीचे सो रहे थे। मृतक ने सात महीने पहले नशीली गोलियां खा ली थीं। तब से वह गुमसुम रहता था।

यह भी पढ़ें :  महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर किया मतदाताओ को जागरूक

फौजी का यह दूसरे नम्बर का पुत्र था। उनका बड़ा पुत्र राबेन्द्र सिंह शिक्षक है। सीओ ने बताया कि 315 बोर का तमंचा मिला है। गोली दाहिनी कनपटी पर लगकर बाई ओर निकल गई। फोरेंसिक टीम ने जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता ने दी तहरीर में आत्महत्या करने की बात कही है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें