होमकन्नौजKannauj News: कन्नौज में पुजारी की हत्या: कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटा

Kannauj News: कन्नौज में पुजारी की हत्या: कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटा

spot_img

कन्नौज: ठठिया थाना क्षेत्र के करसहा गांव में मंदिर के पुजारी की कुल्हाड़ी से काटकर बदमाशों ने हत्या कर दी। दोपहर को पहुंचे लोगों ने कमरे के अंदर खून से लथपथ शव देखा। इसकी खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई।

करसहा गांव में प्राचीन शिव मंदिर में करीब 30 सालों से नंद गिरी (65) पुजारी थे। मंदिर परिसर में ही बने कमरे में वह सोते थे। गुरुवार की रात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। दोपहर करीब 12 बजे जब कुछ ग्रामीण मंदिर पहुंचे। नंद गिरी के न मिलने पर उनके कमरे में जब देखा, तो खून से लथपथ शव मिला।

यह भी पढ़ें : गोरखपुर : बुआ ने एक माह की अपनी भतीजी को बीच सड़क पर पटककर मार डाला

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह घटनास्थल के लिए पहुंचे। वहीं पुजारी की हत्या से भक्तों और ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस के अनुसार हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। घटनास्थल की जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।  

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें