होमआगराब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या: पहले रस्सी से बांधे हाथ, और फेंक...

ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या: पहले रस्सी से बांधे हाथ, और फेंक दिया अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से

spot_img

आगरा: ताजनगरी फेज दो में शुक्रवार सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई। पति आकाश गौतम को छोड़कर वह तीन साल से अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ रह रही थी। ढाई महीने पहले ही दोनों अपार्टमेंट में रहने आए थे। हत्या का आरोप पति और उसके चार सहयोगियों पर है। आसपास के लोगों ने मौके से पति और सहयोगी दो महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों और फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार रितिका सिंह का मायका विजय नगर, गाजियाबाद में है। वर्ष 2014 में उसने टूंडला के नगला झम्मन निवासी आकाश गौतम से प्रेम विवाह किया था। पहले दोनों फिरोजाबाद में रहते थे। आकाश कंसल्टेंसी कोचिंग चलाता था। बाद में वे आगरा आकर रहने लगा। वर्ष 2017 में रितिका सिंह की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से बड़ा बाजार, टूंडला निवासी विपुल अग्रवाल से हो गई। विपुल पहले से शादीशुदा है। उनके रिश्ते की भनक आकाश को हो गई। उनका रितिका से झगड़ा होने लगा।

agra news 1656078914

पुलिस की पूछताछ में विपुल ने बताया कि वर्ष 2019 से रितिका सिंह और वो साथ लिव इन में रहने लगा। ढाई महीने पहले ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 401 में किराये पर रहने आए थे। शुक्रवार सुबह 10:40 बजे आकाश दो महिलाओं और दो युवकों के साथ यहां आया। फ्लैट का दरवाजा खोलते ही उसने मारपीट शुरू कर दी। उसके (विपुल के) हाथ साफी से बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया।

agra news 1656079193 min

इसके बाद रितिका को पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथ रस्सी से बांध दिए, गले में भी रस्सी डाल दी। इसके बाद रितिका को बालकनी से नीचे फेंक दिया। वे उसे भी मारने वाले थे। उसने बाथरूम के गेट का शीशा तोड़कर शोर मचा दिया, जिस पर अपार्टमेंट के लोग आ गए। उन्हें देखकर पांचों भागने लगे। अपार्टमेंट के लोगों ने आकाश और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। रितिका सिंह फूड और फैशन ब्लागर थीं। इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थीं। 

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि युवती की हत्या का मामला है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने का इंतजार है। मृतका के पति, दो महिलाओं और फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह और रितिका काफी तीन साल से साथ रह रहे थे। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें