HomeऑटोमोबाइलNissan X-Trail: फॉर्च्यूनर को टक्कर देने 1 अगस्त को आ रही है...

Nissan X-Trail: फॉर्च्यूनर को टक्कर देने 1 अगस्त को आ रही है नई एक्स-ट्रेल, बुकिंग शुरू

निसान इंडिया (Nissan India) ने हाल ही में अपनी नई Nissan X-Trail को देश में पेश किया था। अब इस एसयूवी की बुकिंग भी शुरू हो गई है। यह कार टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner SUV) को सीधी टक्कर देती है। नई निसान एक्स-ट्रेल की आधिकारिक कीमतों का ऐलान 1 अगस्त 2024 को किया जाएगा। इस कार में दमदार पावरट्रेन के साथ कई जोरदार फीचर्स भी मौजूद हैं।

Nissan X-Trail: पावरट्रेन

इस एसयूवी के पावरट्रेन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 1.5 लीटर 3 सिलेंडर वीसीटी इंजन उपलब्ध कराया है। इसमें 12 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है। यह इंजन 160 बीएचपी की मैक्स पावर और 300 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ईको, स्टैंडर्ड, और स्पोर्ट जैसी तीन ड्राइविंग और स्टीयरिंग मोड्स भी मिलते हैं।

12.3 Digital Touch Screen gallery M.jpg.ximg .m 12 h.smart

Nissan X-Trail: फीचर्स

नई निसान एक्स-ट्रेल में 8 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी का विकल्प मिलता है। इसमें ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा कार में 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 7 एयरबैग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल हैं।

2021 nissan x trail launch debut 2 3 600x375 1

Nissan X-Trail: बुकिंग

नई निसान एक्स-ट्रेल की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस एसयूवी को आप 1 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। इसे आप अपने नजदीकी डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट से भी बुक कर सकते हैं। कंपनी ने इस कार को सिंगल वेरिएंट में उतारा है। इसमें पर्ल व्हाइट, डॉयमंड ब्लैक और सिल्वर जैसे तीन रंग मिलते हैं।

Nissan X-Trail: अनुमानित कीमत

निसान इंडिया इस एसयूवी की कीमतों का ऐलान 1 अगस्त को करने वाली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28 से 32 लाख रुपये तक हो सकती है। यह कार बाजार में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) जैसी एसयूवी को टक्कर देगी।

Latest Automobile News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना