होमदेशपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से बाइक सवार टकराया, पूर्व सीएम...

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से बाइक सवार टकराया, पूर्व सीएम की कार जब्त

spot_img

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से बाइक सवार युवक की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक अचानक सामने आ गया था। कार की टक्कर से युवक बाइक से उछलकर खंबे से टकरा गया।

युवक को पहले जीरापुर अस्पताल लाया गया, गंभीर हालत होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया है कि युवक अचानक कार के सामने आ गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है हालांकि उसे ज्यादा चोट नहीं आई है। मैंने युवक को अस्पताल भिजवाया, अस्पताल में मिला भी।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने कोड़क्या गांव गए थे। वहां से जब वे लौट रहे थे तभी जीरापुर में शिक्षक कॉलोनी के निकट बाइक सवार 25 वर्षीय बबलू दिग्विजय सिंह की कार के सामने आ गया।

कार और बाइक की टक्कर से बबलू बाइक से उछलकर पास में लगे खंभे से जा टकराया। हादसे के बाद दिग्विजय की कार से उतरे और युवक के हालचाल जाना। सूचना मिलने पर ब्यावरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी भी मौके पर पहुंचे और घायल को जीरापुर अस्पताल पहुंचाया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे, उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों से घायल युवक के हालचाल के बारे में जानकारी ली और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। युवक के सिर में चोट होने के चलते उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि भोपाल में दिग्विजय सिंह ने स्वयं निजी अस्पताल में इंतजाम करवाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार जब्त

हादसे के बाद जीरापुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लापरवाही से कार चलाने को लेकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार को जब्त कर लिया है। दिग्विजय सिंह दूसरी कार से राजगढ़ के लिए रवाना हुए। 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें