Homeदेशपति ने Reels बनाने से किया मना, तो पत्नी ने पति की...

पति ने Reels बनाने से किया मना, तो पत्नी ने पति की कर दी हत्या

spot_img

बिहार। इन दिनों Reels का खुमार हर किसी के सर चढ़कर बोल रहा है। इसकी लत में डूबे लोग खतरनाक कदम उठाने से भी पीछे नदक हट रहे हैं। लेकिन क्या Reels के चक्कर में कोई किसी की हत्या भी कर सकता है।

यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन बिहार के बेगूसराय में पति का Reels बनाने रोकना पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उनसे पति की ससुरालवालों के साथ मिलकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पत्नी और साली को हिरासत में ले लिया है।यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला बेगूसराय के थाना क्षेत्र के फफौत गांव का बताया जा रहा है। रविवार की देर रात ससुराल आए युवक की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया है। खोदावंदपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भिजवा दिया। मृतक के पिता ने पत्नी सहित ससुराल वालों पर अपने पुत्र की गला दबा कर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

इंस्टाग्राम पर Reels बनाने की थी आदी

उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी इंस्टाग्राम पर Reels बनाने की आदी थी और पति महेश्वर राय लगातार इस बात के लिए अपनी पत्नी को मना करता था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। और इसी से नाराज होकर ससुरालवालों के साथ मिलकर उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर महेश्वर राय की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार 6 साल पहले समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महेश्वर राय की शादी बेगूसराय जिले के फफौत गांव निवासी रानी कुमारी से हुई थी। उनका एक पुत्र भी है। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन पिछले तीन-चार साल से पत्नी रानी कुमारी को इंस्टाग्राम पर Reels बनाने की लत लग गई। पत्नी का यह काम महेश्वर राय को पसंद नहीं था।

शव ससुराल के घर से हुआ बरामद

आरोप है कि रविवार की रात भी इस बात से मना करने पर पत्नी के कहने पर ससुराल वालों ने महेश्वर की हत्या कर दी। मृतक के कोलकाता में रहने वाले भाई को घटना की सूचना मिली। मृतक के भाई ने गांव वालों को इसकी खबर की और फिर जब गांव वाले फफौत पहुंचे तो वहां महेश्वर राय का शव ससुराल के घर से बरामद हुआ।

सूचना पाकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फफौत गांव स्थित महेश्वर के ससुराल से लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महेश्वर की हत्या हुई है या आत्महत्या।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें