होमदेशगजब:कर्मचारियों ने ATM में छेड़छाड़ कर हड़प लिए 58.22 लाख रुपये, मुकदमा...

गजब:कर्मचारियों ने ATM में छेड़छाड़ कर हड़प लिए 58.22 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

spot_img

कानपुर दक्षिण। ATM में रुपये डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों (कस्टोडियन) ने आपस मे साठगांठ कर मशीन से छेड़छाड़ कर ममशीन में रुपये डालने की बजाय 58.22 लाख रुपए खुद हड़प लिए। कंपनी की ओर से गोविंद नगर थाने में दोनों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

महाराजपुर के कुलगांव निवासी हनुमान शरण सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड में बतौर ऑपरेशन असिस्टेंट पद पर हैं। उन्होंने बताया, उनकी कंपनी प्राइवेट और सरकारी बैंकों के ATM में कैश लोडिंग-अनलोडिंग का काम करती है। कानपुर में कैश लोडिंग उन्नाव के धनोखर पुरवा निवासी अभिषेक और चकेरी सनिगवां निवासी शेखर श्रीवास्तव करते हैं।

ATM के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर 84.93 लाख रुपए उड़ा दिए

आरोप है कि कंपनी के कस्टोडियन ने ATM के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर 84.93 लाख रुपए उड़ा दिए। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब उन्होंने कैश का मिलान कराया। पूछताछ में दोनों ने लिखित में गलती स्वीकार कर ली। दबाव बनाने पर 26.71 लाख रुपया अलग अलग तारीखों में कंपनी के खाते में जमा करा दिया। लेकिन शेष रकम वापस न कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नही दोनों ने कार्यालय आना भी बंद कर दिया।

थाने में सुनवाई न होने पर कंपनी के ऑपरेशन असिस्टेंट ने सीपी से गुहार लगाई। गोविंदनगर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज करजांच शुरू कर दी गई है

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें