Homeक्राइमजिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किया मलिहामाउ कोविड़ एल 1 अस्पताल का निरीक्षण

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किया मलिहामाउ कोविड़ एल 1 अस्पताल का निरीक्षण

हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मलिहामाउ में स्थित केंद्रीय विधालय में बने कोविड़ एल 1 हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्थाओ के अलावा सनेटाइजेशन , मास्क , के अलावा मरीजो को मिल रही सविधाओं को परखा। इसके अलावा खाने की गुडवत्ता को भी देखा और निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग व अधिकारीगण सफाई की व्यवस्था को दुरस्त रखे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ कर्मचरयियो द्वारा भर्ती कुछ मरीजो द्वारा सहयोग न करने की बात भी प्रकाश में आई जिसको देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नियुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा उन तक ये बात पहुचाई जाए कि वो इस तरह कोई हरकत न करे वरना उन पर भी कार्यवाही हो सकती है
रिपोर्ट- राम श्रीवास्तव

WhatsApp Image 2020 08 31 at 8.20.05 PM

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सुरसा ब्लाक का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज विकास खण्ड कार्यालय सुरसा के निरीक्षण में सहायक विकास एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की सर्विस एवं जीपीएफ पास बुक की समीक्षा की तथा कुछ कर्मचारियों की सर्विस बुक वार्षिक आदि इन्ट्री न होने तथा जीपीएफ पास बुक पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी सुरसा रामप्रकाश वर्मा को निर्देश दिये कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सर्विस बुक एवं जीपीएफ पास बुक अपडेट करायें तथा अपडेट में लापरवाही करने वालें पटल सहायक पर कार्यवाही करें।
प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास, वृद्वा, विधवा, दिव्या पेंशन, स्वयं समूह, मनरेगा आदि की समीक्षा में भी कमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी तथा संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिये कि उक्त सभी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर लाभार्थियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करंे और समय पर उक्त योजना को पूर्ण न करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करें। निरीक्षण के दौरान बिना अवकाश आवेदन के अनुपस्थित एडीओ पंचायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी सुरसा को दिये। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि शासन की समस्त विकास, निर्माण कार्यो को निर्धारित समय पर गुणवत्ता परक पूर्ण करायें तथा लाभाप्रद योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध करायें। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहें।
रिपोर्ट- राम श्रीवास्तव

WhatsApp Image 2020 08 31 at 8.20.08 PM

1 COMMENT

Comments are closed.

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना