Homeशिक्षा/रोजगार20 Facts About Lion: शेरों से जुड़े 20 रोचक तथ्य, जिन्हें कम...

20 Facts About Lion: शेरों से जुड़े 20 रोचक तथ्य, जिन्हें कम ही लोग जानते है..

spot_img
spot_img

Facts About Lion: शेर एक ऐसा जानवर है जिसका नाम सुनते ही हमारे मन में एक खतरनाक जानवर की तस्वीर आ जाती है। यह बचपन से ही खूंखार होते हैं। इसलिए आज हम शेर से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स (Facts About Lion) के बारे में जानेंगे। 

Facts About Lion: शेरों से जुड़े 20 रोचक तथ्य

  1. एक व्यस्क शेर की दहाड़ 8 किमी दूर तक सुनी जा सकती है। 
  2. अफ़्रीकी शेर सहारा रेगिस्तान के दक्षिण से लेकर दक्षिण अफ़्रीका के उत्तरी भाग तक रहते है और एशियाई शेर पश्चिमी भारत के गिर वन में रहते है। 
  3. शेर 81 ​​किमी प्रति घंटे तक की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं। 
  4. एक नर शेर का वजन 330 से 550 पाउंड तक होता है, जबकि एक मादा शेर का वजन 265 से 395 पाउंड के बीच होता है।
  5. शेर बिल्ली प्रजाति का सदस्य है जिसे बड़ी बिल्ली के नाम से जाना जाता है। 
  6. नर शेर की ऊंचाई 1.2 मीटर और शरीर की लंबाई 3.3 मीटर होती है. जबकि मादा शेर या शेरनी की ऊंचाई 1.1 मीटर और लंबाई 2.4 मीटर होती है। 
  7. शेर आमतौर पर 10 से 15 शेर शेरनी और बच्चों के समूह में रहते हैं जिन्हें प्राइड कहा जाता है।
  8. नेशनल जियोग्राफिक की माने तो जंगल में शेर औसतन 12 साल से लेकर 16 साल तक जीवित रहते हैं और कैद में वह 25 साल तक जीवित रह सकते हैं।
  9. शेरों के झुण्ड में अधिकतर शिकार शेरनी करती है। 
  10. शेर 2 हफ्ते तक बिना पानी पिए रह सकते हैं। 
  11. Facts About Lion: शेर अँधेरे में इन्सान से 6 गुना अच्छी तरह से देख सकता है।
  12. शेर अक्सर रात को शिकार करते है, क्योंकि रात में उनके शिकार की सफलता का दर 60 प्रतिशत तक होती है।
  13. मादा शेर को एक दिन में 5 किलो मांस चाहिए होता है जबकि नर शेर को 7 किलो या उससे अधिक।
  14. जब शेर जमीन पर चलता है तो उसकी एड़ी जमीन से नहीं छूती।
  15. एक शेर एक दिन में 20 घंटों तक सो सकता है।
  16. अधिकतर शेर अफ़्रीका के जंगलों में रहते हैं। 
  17. शेर सभी बड़ी बिल्लियों में सबसे आलसी माने जाते हैं। 
  18. शेरों की उम्र का पता उनके चेहरे के आसपास के बड़े-बड़े बालों से चलता है। ये जितने गहरे रंग के होंगे, शेर की उम्र उतनी ज्यादा मानी जाती है।
  19. शेरनी आने बच्चे को जन्म देने के अगले छह सप्ताह तक बच्चे को बाकी सभी से छिपाकर रखती है। 
  20. हर साल 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है। 

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें