HomeमनोरंजनMahakumbh: फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कुंभनगरी में लिया संन्यास, नाम हुआ...

Mahakumbh: फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कुंभनगरी में लिया संन्यास, नाम हुआ श्रीयामाई ममतानंद गिरि

Mahakumbh: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कुंभनगरी में आकर संन्यास दीक्षा ली और अब उनका नाम बदलकर श्रीयामाई ममतानंद गिरि हो गया है। यह विशेष अवसर संगम तट पर हुआ, जहां किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में उनका पट्टाभिषेक किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों के साथ धर्मध्वजा के नीचे उनका पट्टाभिषेक कराया गया।

ममता कुलकर्णी बृहस्पतिवार को महाकुंभ (Mahakumbh) नगरी पहुंचीं और शुक्रवार सुबह किन्नर अखाड़ा शिविर में पहुंचकर संन्यास दीक्षा की प्रक्रिया शुरू की। दो घंटे तक चली इस धार्मिक प्रक्रिया में आचार्य पुरोहित की मौजूदगी में संन्यास दीक्षा दी गई।

श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर गर्गाचार्य मुचकुंद, पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि सहित अन्य संतों की उपस्थिति में यह धार्मिक क्रियाएं पूरी हुईं। इसके बाद संगम तट पर पिंडदान का आयोजन किया गया।

पट्टाभिषेक समारोह के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी का नाम बदलकर श्रीयामाई कुलकर्णी रखा और उन्हें दीक्षा दी। इस समारोह में ममता कुलकर्णी ने आधिकारिक रूप से संन्यास जीवन की शुरुआत की।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना