होममनोरंजनTata Play Binge और MX Player के बीच पार्टनरशिप, अब एक ही...

Tata Play Binge और MX Player के बीच पार्टनरशिप, अब एक ही App पर देखने को मिलेंगे कई OTT प्लेटफॉर्म

spot_img

टाटा प्ले बिंज एप और MX Player के बीच पार्टनरशिप पर समझौता हुआ है। दोनों App अब मिलकर टाटा प्ले एप के अंदर अलग-अलग भाषा, जोनर और फॉर्मेट पर एक साथ काम करेंगे।

बता दें कि टाटा प्ले बिंज एप में MX Player को 17वें OTT प्लेटफॉर्म के रूप में शामिल किया गया है। इस पार्टनरशिप के साथ टाटा प्ले एप पर ही MX Player की सभी वेब-सीरीज, मूवी और शो को देखा जा सकेगा। 

बता दें कि टाटा प्ले बिंज एप एक की स्थान पर कई सारे OTT प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने की सुविधा देता है। इसमें अब एमएक्स प्लेयर को भी शामिल कर लिया गया है।

MX Player के पास 300 मिलियन यानी 30 करोड़ सब्सक्राइबर्स 

टाटा प्ले एप पर अब एमएक्स प्लेयर की 5 हजार से ज्यादा फिल्म और 800 से ज्यादा शो को हिंदी, तेलुगू, तमिल और अन्य भाषाओं में देखा जा सकेगा। बता दें कि एमएक्स प्लेयर भारत का एक प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म है और इसके 300 मिलियन यानी 30 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

टाटा प्ले बिंज पर मिलती हैं ये सुविधाएं
Tata Play Binge App की मदद से एक की App पर कई सारे OTT प्लेटफॉर्म जैसे Disney+ Hotsar, SunNXT, Hungama Play, Shemaroo और Eros Now की को देखा जा सकता है।

साथ ही टाटा प्ले बिंज App पर सोनी लिव, वूट सिलेक्ट, वूट किड्स, hoichoi, प्लेनेट मराठी, NammaFlix और अब MX Player की भी सभी वेब-सीरीज, मूवी और शो को देखा जा सकेगा।

यानी ग्राहकों को कई सारे एप की जगह केवल एक ही एप का सब्सक्रिप्शन लेना होता है और वे सभी प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं।  

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें