Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा मानसून सत्र: अखिलेश यादव ने सपा विधायकों के साथ किया वॉक आउट

विधानसभा मानसून सत्र: अखिलेश यादव ने सपा विधायकों के साथ किया वॉक आउट

लखनऊ: यूपी के विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। जैसा कि पहले माना जा रहा था आज भी विपक्ष, सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरेगी और वही हुआ विपक्ष के सदस्यों के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को कानून व्यवस्था, सपा नेता आजम खां पर लगे मुकदमों सहित कई मुद्दों पर नारेबाजी की.

उसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया और पैदल ही सपा कार्यालय के लिए निकल गए।

उसके बाद सपा विधायक सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। सपा प्रमुख के साथ लगभग दर्जन भर विधायक भी मौजूद थे।

राजभवन से निकलने के बाद अखिलेश यादव ने  कहा कि राज्यपाल को वर्तमान स्थितियों के साथ-साथ आजम खान पर लग रहे लगातार मुकदमे, कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले को लेकर राज्यपाल को अवगत कराया है।

आज़म खान पर हो रहे अत्याचार पर भी राज्यपाल जी से बातचीत हुई है। अखिलेश यादव ने कहा अनावश्यक रूप से आज़म खान को प्रताड़ित किया जा रहा है। फ़र्ज़ी मुक़दमे लगाए जा रहे हैं। ऐसे हरकतों से जाहिर है कि सरकार बदले की नीयत से कार्रवाई कर रही है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना