HomeमनोरंजनRhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती को मुंबई HC से मिली बड़ी राहत, सुशांत...

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती को मुंबई HC से मिली बड़ी राहत, सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले के बाद रहीं चर्चा में

spot_img
spot_img

Rhea Chakraborty Gets Relief From The Court: फेमस एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इसमें Mumbai High Court ने रिया को राहत दी है। दअरसल रिया की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन अब रिया विदेश जा सकेंगी और उस पर किसी भी तरह की रोक नहीं होगी। ऐसा कोर्ट का कहना है।

बॉलीवुड जगत के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले के बाद से Rhea Chakraborty हमेशा अलग अलग कारणों से चर्चा में रही हैं। जांच एजेंसियों ने उनसे अलग अलग पूछताछ भी की है। बताते हैं कि कुछ दिनों पहले सीबीआई ने रिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। इसमें उन्हें विदेश जाने से मना किया गया था। हालांकि अब इस पर हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दे दी है।

लुक आउट नोटिस के कारण परेशान थी Rhea Chakraborty

Rhea Chakraborty ने मुंबई हाई कोर्ट में सीबीआई की लुक आउट नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की थी। उसमें उन्होंने कोर्ट से अपने लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने की मांग की थी। कोर्ट ने अब उसे विदेश यात्रा के लिए अनुमति दे दी है। इस कारण अब रिया को दुबई में एक ब्रांड के कार्यक्रम के लिए जा सकेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट ने रिया को 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक विदेश यात्रा करने की अनुमति प्रदान की है। पिछले कुछ दिनों से सीबीआई की लुक आउट नोटिस के कारण रिया परेशान रह रही थी।

spot_img
- Advertisment -spot_img

ताज़ा ख़बरें