Homeहरदोईएसपी ने किया कोतवाली हरपालपुर का निरीक्षण

एसपी ने किया कोतवाली हरपालपुर का निरीक्षण

हरपालपुर/हरदोई 
हरदोई जनपद के कोतवाली हरपालपुर का एसपी अनुराग वत्स ने आज देर रात औचक निरीक्षण किया एसपी ने कोतवाली परिसर में सफाई व्यवस्था सुद्रण ना होने से नाराजगी व्यक्त की है उन्होंने ने थाना प्रभारी हरपालपुर को कोतवाली परिसर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया है ।एसपी अनुराग वत्स के द्वारा कोतवाली के अभिलेखों का विंदुवार निरीक्षण किया गया।पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव को मुख्य रूप से 8 बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जारी किए –
1- कोतवाली क्षेत्र के समस्त भूमि विवादों के सम्बन्ध में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समजस्या बनाकर सम्बन्धित को अनिवार्य रूप से पाबंद किया जाए तथा प्रकरण भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित किया कराया जाए।
2- लंबित विवेचना का निस्तारण समय से करने हेतु निर्देशित किया।
3- कोतवाली परिसर, बैरक,आवास, मेस,टॉयलेट आदि की सफाई सही नहीं पाई गई।
सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किए।
4- कोतवाली परिसर में लावारिस वाहन व माल निस्तारण की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए।
5- कोतवाली के टाप10 अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए।
6- अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाकर अवैध शराब माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।
7- कोविड हेल्प डेस्क व प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से तथा गुणवतापूर्ण उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
8- हरदोई जनपद में वांछित बरांटियो व अपराधियों के विरूद्ध  प्रभावी व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना