माधौगंज/हरदोई. वन क्षेत्राधिकारी बिलग्राम द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम जरेरा के एक इण्टरमीडियट कॉलेज में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु की उपस्थिति में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया. कार्यक्रम में निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया.
निबन्ध लेखन में इण्टर के छात्र शिवम कुमार ने प्रथम , गुलशन ने द्वितीय व आशीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं चित्रकला में नीरज कुमार ने प्रथम, अवनीश ने द्वितीय व नेहा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया.
विशिष्ट अतिथि के रूप में वन विभाग एस डी ओ सण्डीला वी के आनन्द ने हौसलाफजाई की. क्षेत्रीय वनाधिकारी ओमप्रकाश, वन दरोगा नरेश वर्मा, सुशील कुमार, अलोक कुमार, वीट प्रभारी शिव मिलन शुक्ला, अविनाश कुमार, समीक्षा कन्नौजिया, उदय पाल, राम चन्द्र आदि कार्यक्रम में स्कूली बच्चे अभिवावक एवं ग्रामीण कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए सम्मलित हुए.







