हरदोई। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की हुई बैठक बुधवार को सपा कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें – निर्माण कार्य समय से शुरू न करने पर डीएम नाराज, दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सपा कार्यकाल में कराए गए जनहित के कार्यों व पार्टी की नीतियों को युद्ध स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं।
यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने कहा कि सपा सरकार में सबसे ज्यादा काम नौजवानों के लिए किया गया। पांच लाख 25 हजार सरकारी नौकरी दी गई। उद्योग लगाकर 42 लाख लोगों को रोजगार दिया गया, बेरोजगारी भत्ता भी दिया गया।
यह भी पढ़ें – भीड़ ने किया सड़क जाम, पुलिस पर किया पथराव, 15 पुलिसकर्मी लहूलुहान
उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में यूपी सबसे पिछड़ा राज्य है। महंगाई से पूरे देश की जनता परेशान है। इस मौके पर परिवेश श्रीवास्तव, शराफत अली, अभिषेक श्रीवास्तव, संजेश सिंह, उत्तम यादव, आजम खां, दीपक सिंह, अभिषेक गुप्ता, अनिल यादव, जानिब खां, पुष्पेंद्र राठौर व सारिफ खान आदि मौजूद रहे।