होमहरदोईहरदोई: एसपी दफ्तर के पास महिला ने की खुदकुशी की कोशिश

हरदोई: एसपी दफ्तर के पास महिला ने की खुदकुशी की कोशिश

spot_img

हरदोई :पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदम पर पुलिस क्लब में साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी करने जा रही महिला को देख एक राहगीर ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे होमगार्ड ने महिला को बचाया। पूछताछ में महिला ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

हरदोई :CDO ने माडल फार्म के हास्टल का किया निरीक्षण,मिली गडबडी

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बूढ़ागांव निवासी प्रमिला (35) मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उसका पति विनोद शाहजहांपुर में मजदूरी करता है। प्रमिला का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। बुधवार की दोपहर उसने पुलिस क्लब में खड़े पेड़ में साड़ी के फंदे से फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन राहगीर की सतर्कता से उसे बचा लिया गया।

हरदोई : CDO ने 13 एडीओ पंचायत का वेतन रोका

पीड़िता का कहना है कि ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। एक माह पूर्व उसने पुलिस अधिकारियों से फरियाद की थी, लेकिन उसे महिला थाने भेज दिया गया। तब कुछ दिन पुलिस की निगरानी में रहने के बाद 23 जुलाई को महिला पुलिस उसे गांव छोड़ आई थी। तब से वह गांव में रह रही थी।

संडीला: चलती बस से गिरकर युवक की मौत

आरोप है कि बुधवार की सुबह फिर ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर बच्चों के साथ घर से भगा दिया। परेशान होकर उसने जान देने का प्रयास किया।  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची महिला थाना प्रभारी श्वेता द्विवेदी ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि ससुराली वालों से उसका विवाद चल रहा है। पिहानी पुलिस को सूचना देकर ससुराल वालों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 रोजगार सम्बधित ख़बरों के लिए क्लिक करें

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें