होमहरदोई9 ब्लाकों में आज चुने जाएंगे ब्लाक प्रमुख

9 ब्लाकों में आज चुने जाएंगे ब्लाक प्रमुख

spot_img

हरदोई : ब्लाक प्रमुख पद के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया में शुक्रवार को नामवापसी के दौरान नौ ब्लाकों में किसी भी दावेदार ने नामवापस नहीं लिया। एक से अधिक प्रत्याशी होने से शनिवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। बीडीसी सदस्य मताधिकार से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करते हुए प्रमुख तय करेंगे। अधिकांश ब्लाकों में भाजपा और सपा में ही सीधी टक्कर की संभावना है।

यह भी पढ़ें : मतदान के दौरान विधायक या चेयरमैन को ब्लाक परिसर में प्रवेश नहीं: जिलाधिकारी

नामांकन प्रक्रिया में आरओ व एआरओ ने शुक्रवार को नामवापसी की प्रक्रिया पूरी कराई, लेकिन विकास खंड संडीला, बेहंदर, माधौगंज, बिलग्राम, भरावन, हरपालपुर, सांडी, सुरसा व पिहानी में किसी भी प्रत्याशी ने नामवापस नहीं लिया। इन ब्लाकों में शनिवार को मतदान और मतगणना कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें : लचर प्रगति देख 9 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को कारण बताओ नोटिस

विकास खंड संडीला में भाजपा से आरती देवी, सपा से शबीना बानो और निर्दलीय लल्ली बानो, भरावन में भाजपा से पंकज शुक्ला व निर्दलीय विनोद सिंह तोमर, पिहानी में मनोज सिंह व कुशी बाजपेई, बिलग्राम में भाजपा से सतेंद्र सिंह मुन्ना व सपा से कप्तान सिंह यादव, माधौगंज में भाजपा से लौंगश्री व रजनीकांत, बेहंदर में भाजपा से आकशा देवी व पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान समर्थित लक्ष्मी देवी व निर्दलीय उर्मिला देवी, हरपालपुर में भाजपा से जितेंद्र राजपूत व सपा से अनोखेलाल कश्यप, सांडी में भाजपा से अनिल सिंह राजपूत व सपा की शशी यादव, सुरसा में भाजपा से विजय पाल व सपा से जयराम में टक्कर है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख की बीडीसी सदस्यता समाप्त :

विकास खंड शाहाबाद में बीडीसी सदस्य के लिए 92 वार्ड हैं। वार्ड-57 अब्दुलापुर व वार्ड-60 से पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी निर्वाचित हुए। ब्लाक प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया से पहले एक वार्ड से त्याग पत्र न देने पर पंचायतीराज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने वार्ड-80 आगमपुर से पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी की बीडीसी सदस्यता समाप्त कर दी और पद को रिक्त घोषित कर दिया है।

रोजगार सम्बधित ख़बरें
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें