होमहरदोईसावन शुरू होते ही शिव मंदिरों में गूंजे घंटा घड़ियाल, लगे हर...

सावन शुरू होते ही शिव मंदिरों में गूंजे घंटा घड़ियाल, लगे हर हर महादेव के जयकारे

spot_img

हरदोई। सावन महीने की शुरुआत में शहर से लेकर गांवों तक में माहौल भक्तिमय हो गया है। शिव मंदिरों में दूसरे दिन भी सुबह से शाम तक घंटा, घड़ियाल गूंजते रहे। मंदिरों में भक्ति गीत बजते रहे।

शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग को फूलों से सजाया गया। पुष्प अर्पित करने के बाद जलाभिषेक कर लोगों ने पूजा अर्चना की। सुबह से ही महिलाओं व बुजुर्गों का पहुंचना शुरू हो गया।

सावन शुरू होते ही शिव मंदिरों में गूंजे घंटा घड़ियाल
सावन शुरू होते ही शिव मंदिरों में गूंजे घंटा घड़ियाल

सूर्योदय के बाद युवा भक्त भी मंदिर आते जाते नजर आए। महादेवी गंगा घाट, राजघाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। दान पुण्य कर गरीबों को भोजन ग्रहण कराया। मंदिरों में वेद मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक का दौर भी पूरे दिन चला।

श्रवण देवी मंदिर, रामजानकी मंदिर, संकट हरण शिव मंदिर सकाहा और सुनासीरनाथ मंदिरों में मेला जैसा माहौल रहा। मंदिरों के आसपास सजी दुकानों पर लोगों ने तमाम तरह का घरेलू सामान भी खरीदा।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें