होमहरदोईदहेज उत्पीड़न और मारपीट में पति समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न और मारपीट में पति समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज

spot_img

हरदोई: हरदोई में एक दहेज उत्पीड़नका मामला सामने आया है जिसमे महिला ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पति, सास, जेठ, जेठानी सहित अन्य लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विवाहिता कंचन देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी शादी 28 फरवरी 2019 को पंडित पुरवा मजरा सिकंदरपुर के रहने वाले अमित मिश्रा के साथ हुई थी। उसके पिता प्रमोद कुमार शुक्ला निवासी वनवा मजरा भानपुर थाना कछौना ने अपनी समर्थ के अनुसार काफी दान दहेज के साथ कार भी दी थी।

इसके बावजूद भी ससुरालीजन दहेज की मांग बंद नहीं की। आए दिन उसे मारते पीटते रहे। विवाहिता ने 30 जनवरी 2023 को 1090 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। इसमें इन लोगों ने सुलह समझौता कर मामला शांत कर दिया था।

1090 पर कॉल करने कारण नाराज होकर 19 मार्च 2023 की शाम को पति अमित मिश्रा व सास मिथलेश, जेठ अनुज, बड़े जेठ राजू उर्फ नीरज, जेठानी बेबी, पूनम, ने खींचकर कमरे में ले गए जहाँ उसे सामने बहुत पीटा उसके बाद फांसी पर लटकाने लगे। शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने बचाया।

इसमें उसे काफी चोटें आईं। बड़ी मुश्किल से अपने पिता को फोन करके बुलाया। उनके साथ बिना किसी सामान के चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच एसआई हेमलता को सौंपी है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें