होमहरदोईअखिल भारतीय सिविल सर्विसेस बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलेंगी सीडीओ आकांक्षा राना

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलेंगी सीडीओ आकांक्षा राना

spot_img

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना को अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है। प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई और 30 सितंबर तक चलेगी।

IAS आकांक्षा राना जनपद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुई अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश की टीम से भेजा गया है।

खेल निदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की सिविल सर्विसेस बैडमिंटन महिला/पुरुष की 16 सदस्यीय टीम में हरदोई सीडीओ आकांक्षा राना को 45 वर्ष से कम उम्र की महिला खिलाड़ियों में चुना गया है।

सीडीओ के टीम में चुने जाने और प्रतिभाग के लिए दिल्ली जाने पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ खेलों में रुचि रखने वाले लोगों ने भी खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें :

ताजा तरीन ख़बरों के लिए HDI Bharat News App डाउनलोड करें
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें