होमहरदोईआपसी सदभाव के साथ मनाएं रंगों का त्योहार:सीओ

आपसी सदभाव के साथ मनाएं रंगों का त्योहार:सीओ

spot_img

पिहानी,हरदोई: होली त्योहार व शब ए रात के चलते शान्ति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ एके त्रिपाठी ने की उन्होंने आपसी सदभाव के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की

उन्होंने कहा कि खुद व परिवार को जागरूक करते हुए नशे से दूरी बनाएं रखें और रफ्तार पर कंट्रोल रखें। तहसीलदार कविता सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने भी सभी से अपील करते हुए कहा कि मिलजुलकर शांति पूर्वक त्यौहार मनाए। बैठक का संचालन माता भगवती देवी ट्रस्ट पिहानी के प्रमुख ट्रस्टी प्रियंक दीक्षित ने किया।

पीस कमेटी की मीटिंग के दौरान सीओ हरियावां अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि होली का त्यौहार खुशी का त्यौहार है इस अवसर पर कोई भी किसी प्रकार की अशांति न फैलाये और नशे आदि से बिल्कुल दूर रहे। इंस्पेक्टर ने कहा कि हर्सोल्लास और शांति के साथ त्योहार मनाएं,खुराफातियों पर पुलिस की नजर रहेगी।

माता भगवती देवी ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी व उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रियंक दीक्षित ने कहा कि सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं घर के बच्चों को बाइक न दें।

इस दौरान कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र विश्नोई, जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, रिशु वैश्य,पीयूष शुक्ला, प्रधान रामसरन,प्रधान रामकिशोर सिंह, बबलू द्विवेदी,दिलीप मिश्रा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह,अरुण गुप्ता,साजिद खान,गुड्डू राठौर सहित पुलिस स्टॉप,प्रधानगण मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें