होमहरदोईअसुरता का विनाश और देवत्व की स्थापना ही राम जन्म का मूल...

असुरता का विनाश और देवत्व की स्थापना ही राम जन्म का मूल उद्देश्य: प्रेमावती

spot_img

पिहानी। गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी पर रामनवमी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती , वरिष्ठ भाजपा नेता पी के वर्मा व विजयलक्ष्मी सिंह मौजूद रही। ठीक 12:00 बजे भगवान रामचंद्र का जन्मोत्सव प्रारंभ हुआ। महिलाओं ने ‘भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी’ का गायन किया। अंशुल पटवा ने गिटार के साथ ‘ओ पालनहारे गीत’ गाया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि भगवान श्रीराम वास्तव में मर्यादा व अनुशासन पक्षधर थे। आमतौर तौर पर तो हम उन्हें हर रोज याद करते हैं लेकिन आज उन्हें याद करने व उनके आदर्शों का पालन करने का विशेष दिन है। पीके वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राम नवमी यूँ ही नहीं मनाई जाती है। इसे मनाने के पीछे भगवान श्री रामचंद्र जी का इतिहास जुड़ा हुआ है।

असुरों का विनाश और देवत्व की स्थापना ही श्रीराम जन्म का मूल उद्देश्य था। उन्होंने जनता के कल्याण के लिए 14 वर्ष तक वनवासी जीवन व्यतीत किया था। विजयलक्ष्मी सिंह ने कहा कि श्रीराम ने जीवन भर अनित के विरुद्ध संघर्ष किया तथा सज्जनों और संत पुरुषों की रक्षा की।

इस मौके पर संजय सिंह, देवेंद्र मिश्रा ,प्रदीप राठौर ,अनुशर्मा, नीलम शर्मा, स्मिता कपूर ,साधना कपूर, अमित अवस्थी, मृदुल कपूर, गोपाल कपूर, दिनेश गुप्ता, गौरव कपूर आदि समेत कई लोग मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें