होमहरदोईकिसान को मारी गोली, ग्रामीणों ने लगाया जाम

किसान को मारी गोली, ग्रामीणों ने लगाया जाम

हरदोई: अभद्र टिप्पणी करने की रंजिश में शुक्रवार सुबह पाली थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में मजदूर लेने गए किसान को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से घायल किसान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाकर किसान के परिजनों और ग्रामीणों ने पाली-रूपापुर मार्ग पर जाम लगा दिया है।

यह भी पढ़ें : पटाखे छुड़ाने के विवाद में किशोरी की पीट-पीटकर हत्या

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भाहपुर निवासी शिरीश (45) खेती करते हैं। शुक्रवार सुबह वह मजदूर लेने के लिए ग्राम निजामपुर गए थे। इसी दौरान निजामपुर निवासी अली वारिस से कुछ दिन पहले हुई घटना को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान अली वारिस के कुछ अन्य साथी भी मौके पर आ गए।

विवाद बढ़ने पर अली वारिस ने शिरीष को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से शिरीष वहीं गिर गया। घटना से खलबली मच गई। सूचना पुलिस को दी गई लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने पाली- रूपापुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

इलाकाई लोगों ने बताया कि शिरीष की पत्नी और भतीजी पर कुछ दिन पहले अली वारिस ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी।  इस पर शिरीष ने पाली थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन  3 नवंबर को पुलिस ने सुलह समझौता करा दिया था। इसी को लेकर अली वारिस रंजिश मान रहा था। मौके पर पुलिस बल तैनात है, जाम लगा हुआ है।

ताजा तरीन ख़बरों के लिए HDI Bharat News App डाउनलोड करें

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें