होमकन्नौजमतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटें, भाजपा के झूठ का पर्दाफाश...

मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटें, भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करो:अखिलेश यादव

spot_img

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई से लखनऊ जाते समय एक्सप्रेसवे पर ठठिया विशिष्ट मंडी कट पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं को देखकर अपना वाहन रुकवा दिया। उन्होंने सपाइयों को दिवाली पर्व की बधाई दी। साथ ही कहा कि जनता के बीच जाकर खूब जनसंपर्क करो, सपा के कामकाज गिनाओ, भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करो।

यह भी पढ़ें : पटाखे छुड़ाने के विवाद में किशोरी की पीट-पीटकर हत्या

उन्होंने कहा कि मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटने की जरूरत है। विधानसभा चुनाव में तीनों सीटें सपा के खाते में आनी चाहिए। अखिलेश यादव गुरुवार को पत्नी डिंपल यादव के साथ सैफई से लखनऊ जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ठठिया विशिष्ट मंडी कट पर पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं को देख सपा मुखिया अखिलेश यादव ने काफिला रोक लिया। वाहन से बाहर निकल कर सपा के जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी से बातचीत करने के बाद मौजूद सपाइयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी तरह के मतभेद भूलकर चुनाव में जुटने की जरूरत है। अब आम आदमी प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के बारे में सब जान चुका है। 

यह भी पढ़ें : किसान को मारी गोली, ग्रामीणों ने लगाया जाम

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर सपा के शासनकाल की याद दिलाकर भाजपा से तुलना कर उन्हें जागरूक करें। जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी से एक-एक विधानसभा में दस से ज्यादा टिकट आवेदकों के मामले में सपा मुखिया ने कहा कि आप लोग इसकी चिंता न करें, टिकटार्थियों को हम संतुष्ट कर लेंगे।

ताजा तरीन ख़बरों के लिए HDI Bharat News App डाउनलोड करें

रोजगार से जुडी खबरों के लिए डाउनलोड करें ROJGAR ALERT App
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें