होमहरदोईजनपद में अलविदा की नमाज शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में अदा...

जनपद में अलविदा की नमाज शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में अदा की गयीः-जिलाधिकारी

spot_img

हरदोई : जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि शासन की मंशानुरूप आज सम्पूर्ण जनपद में अलविदा की नमाज शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में अदा की गयी। सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी थी। जनपद में प्रशासन व पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी निरंतर भ्रमण पर रहे।

हरदोई की जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गयी। नगर मजिस्ट्रेट सदानन्द गुप्ता व उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन मौके पर मौजूद रहे। नगर पालिका हरदोई की ओर से समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थी। नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई व चूने आदि का छिड़काव किया गया।

नमाज की पूर्व संध्या पर फागिगं करायी गयी। सण्डीला मे मुख्य नमाज काजी मस्जिद मे अदा की गयी पुलिस व प्रशासन के अधिकारी निरन्तर व्यवस्था मे लगे रहे। नगर पालिका की ओर से भी व्यापक व्यवस्थाएं की गयी जिससे नमाजियों को कोई समस्या न हो। पाली मे भी मुख्य नमाज जामा मस्जिद मे शान्ति व सौहार्द पूर्ण माहौल मे अलविदा की नमाज अदा की गयी। लोगों ने पारम्परिक तरीके से नमाज अदा की। सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये थे। इस दौरान उप जिलाधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह, थाना इन्चार्ज व अधिशासी अधिकारी पाली मौजूद रहे।

इसी प्रकार शाहाबाद मे भी बड़ी संख्या मे नमाजियों द्वारा अलविदा की नमाज अदा की गयी। उप जिलाधिकारी सौरभ दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना इन्चार्ज निरन्तर व्यवस्था मे लगे रहे। नगर पालिका की ओर से साफ-सफायी व फागिगं करायी गयी। इसके अतिरिक्त बिलग्राम मल्लावां मे भी अलविदा की नमाज अदा की गयी। अधिशासी अधिकारियों द्वारा नमाज की पूर्व संध्या पर सफाई व फागिगं करायी गयी। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी निरन्तर सक्रिय रहे।

ईद का त्योहार हर्षोल्लास व गंगा जमुनी तहजीब के साथ मनायेः-अविनाश कुमार

इसी प्रकार जनपद के अन्य स्थानों पर भी शान्ति व सौहार्द पूर्ण नमाज अदा की गयी। पीस कमेटी के सदस्यों ने भी व्यवस्था को बनाये रखने मे पूरा सहयोग दिया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद वासियों से ईद का त्योहार हर्षोल्लास व गंगा जमुनी तहजीब के साथ मनाये जाने की अपील की है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें