Home हरदोई जन चौपाल: प्रशासन सदैव आपके साथ हैः-दीक्षा जैन

जन चौपाल: प्रशासन सदैव आपके साथ हैः-दीक्षा जैन

हरदोई: मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जिले मे जन समस्याओं के मौके पर समाधान हेतु लोनार मे जन चौपाल आयोजित की गयी। इस चौपाल मे उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मिशन शक्ति पर विशेष जोर देते हुये महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

गॉव मे खाद के गड्ढों व चकरोड़ को कब्जा मुक्त कराने के सम्बन्ध मे कार्यवाही की गयी। राशन कार्ड मे यूनिट कटने की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक के माध्यम से मौके पर कार्यवाही करायी गयी। लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी।

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान लोगों ने प्रधानााचार्य व शिक्षकों की प्रशंसा की। गॉव मे खतौनी पढने के दौरान यह पाया गया कि 46 लोगों की वरासत नही हुयी थी। इस मामले को संज्ञान मे लेते हुये सम्बन्धित लेखपाल के विरूद्व कार्यवाही की जा रही है। तथा एक शपथ पत्र मे सभी वरासत को पूर्ण करने के आदेश निर्गत कर दिये गये है। इसके अतिरिक्त लोगों की अन्य समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित को निस्तारण के सम्बन्ध मे निर्देश दिये।

जन चौपाल मे 11 शिकायतें प्राप्त हुयी जिनमे से 05 का निस्तारण मौके पर किया गया तथा अन्य शिकायतों को सम्बन्धित को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया। उप जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि प्रशासन सदैव आपके साथ है, इसी क्रम मे जन चौपाल का आयोजन किया गया है।

चौपाल के दौरान तहसीलदार सदर, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, हलका प्रभारी, कानूनगों, पूर्ति निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

आर्थिक रूप से असमर्थ बंदियों की निशुल्क पैरवी होगी: अपर जिला जज

हरदोई: अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज जिला...

जिला हरदोई ने प्रदेश में विकास कार्यों में पहला स्थान हासिल किया, डीएम ने बधाई

हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जनपद की समस्त प्रशासनिक टीम की कड़ी मेहनत का प्रभाव लगातार सामने आ रहा...

बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस जिन पर 700 मुकदमे हैं दर्ज, यहाँ तक शाहरुख के साथ फिल्म करने से कर दिया था मना

बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री जिसके ऊपर लगभग 700 मुकदमे दर्ज है जिसने तीनो खान के साथ फिल्म करने से मना कर...

उद्योगपतियों की समस्याओं का निस्तारण तुरंत किया जायेगा: जिलाधिकारी

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई। जिलाधिकारी...