Homeहरदोईहरदोई: भाई का हत्यारा गिरफ्तार,आला कत्ल बरामद

हरदोई: भाई का हत्यारा गिरफ्तार,आला कत्ल बरामद

हरदोई। पिहानी कोतवाली के रैंगाईं निवासी विजयपाल की हत्या के आरोपी उसके बड़े भाई राधेश्याम को पुलिस ने अब्दुल्लानगर तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया।

दरअसल सम्पति के विवाद में रैंगाईं गांव निवासी राधेश्याम ने अपने छोटे भाई विजयपाल की चाकू मारकर हत्या कर दी थी जबकि पिता रामकिशुन को भी घायल कर दिया था। इस सम्बंध में मृतक की पत्नी माला ने राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि डेढ़ बीघा खेत के बंटवारे को लेकर राधेश्याम ने विवाद करते हुए उसके पति की हत्या कर दी थी।

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया । उसकी निशानदेही पर रैंगाईं जरौना मार्ग पर सूखे नाले से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार राधेश्याम ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसके पिता,घर ,जमीन व जेवरात का बंटवारा करने में आनाकानी कर रहे थे।

घटना वाले दिन इसी को लेकर उसका मा बाप से विवाद हो रहा था,मां का गला दबा रहा था। पिता व विजयपाल बचाने लगे तो उसने छोटे भाई विजय पाल के पेट मे चाकू मार दिया और भाग निकला।

देश की हर नौकरी पर ,अब होगी आपकी नज़र
डाउनलोड करें Rojgar Alert

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना