होमहरदोईहरदोई : बेटियों ने हरियाणा में दिखाए जौहर, झटका स्वर्ण पदक

हरदोई : बेटियों ने हरियाणा में दिखाए जौहर, झटका स्वर्ण पदक

हरदोई। हरियाणा के सिरसा स्थित चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी में 11वीं राष्ट्रीय सैंबो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिले की दो खिलाड़ियों रोशनी गोल्ड व चांदनी ने रजत पदक लेकर जिले को गौरवान्वित किया है।

यूपी कोच व मुरादाबाद क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की सैंबो प्रतियोगिता 19 मार्च से 21 मार्च के मध्य हुई। इसमें जिले की दो खिलाड़ियों रोशनी व चांदनी ने प्रदेश टीम की ओर से प्रतिभाग किया।

हरदोई : R I की पिटाई से नाराज ARTO कर्मचारियों ने की हड़ताल

रोशनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उसने हरियाणा की खिलाड़ी को शिकस्त दी। चांदनी ने सीनियर 50 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। उसने दिल्ली की खिलाड़ी को शिकस्त दी।

हरदोई : थाना प्रभारी के खिलाफ चौकीदारों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

इसी क्रम में जनपद के निखिल सिंह को सैंबो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पहली बार रेफरी (निर्णायक) बनने का मौका दिया। पदक जीत कर आने पर जिला सचिव तुषिता सिंह ने खिलाड़ियों को और निखिल सिंह को बधाई दी।

सैंबो बिना हथियारों केे आत्मरक्षा का एक रूप है। सैंबो की जन्म तिथि 16 नवंबर 1938 मानी जाती है। यह एक तरह की जूडो से मिलती जुलती मार्शल आर्ट कही जा सकती है।

डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें: देश और प्रदेश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें HDI Bharat News App

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें