Home हरदोई हरदोई : किसान की गोली मारकर हत्या

हरदोई : किसान की गोली मारकर हत्या

शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मुरीदापुर निवासी एक युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस पारिवारिक विवाद में युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या की बात कह रही है। वहीं मृतक के चचेरे भाई ने गांव के ही दो लोगों पर खेत की मेड़ के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुरीदापुर निवासी राजकुमार (42) को मंगलवार शाम संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई अनुज ने गांव के ही दो लोगों पर खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में भाई राजकुमार की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

वहीं सीओ विशाल यादव का कहना है कि मृतक के पिता वीरेंद्र ने एक माह पहले पैतृक संपत्ति का मौखिक बंटवारा कर दिया था। जमीन पर अब तक राजकुमार को कब्जा नहीं मिला था। वीरेंद्र अपने छोटे बेटे अशोक के साथ रह रहे हैं। शाम को इसी बात को लेकर राजकुुमार का पिता से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर पिता ने अपनी सारी संपत्ति छोटे बेटे के नाम करने की बात कही।

इससे उत्तेजित राजकुमार कमरे के अंदर घुस गया। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, तो देखा कि राजकुमार जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। जिला अस्पताल में पत्नी भोली का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।

परिवार में पत्नी भोली के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार मिश्र का कहना है कि मृतक के परिजन की तरफ से इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

आर्थिक रूप से असमर्थ बंदियों की निशुल्क पैरवी होगी: अपर जिला जज

हरदोई: अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज जिला...

जिला हरदोई ने प्रदेश में विकास कार्यों में पहला स्थान हासिल किया, डीएम ने बधाई

हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जनपद की समस्त प्रशासनिक टीम की कड़ी मेहनत का प्रभाव लगातार सामने आ रहा...

बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस जिन पर 700 मुकदमे हैं दर्ज, यहाँ तक शाहरुख के साथ फिल्म करने से कर दिया था मना

बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री जिसके ऊपर लगभग 700 मुकदमे दर्ज है जिसने तीनो खान के साथ फिल्म करने से मना कर...

उद्योगपतियों की समस्याओं का निस्तारण तुरंत किया जायेगा: जिलाधिकारी

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई। जिलाधिकारी...