Homeहरदोईहरदोई: मुकदमा लिखे जाने से आहत किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

हरदोई: मुकदमा लिखे जाने से आहत किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

पचदेवरा/हरदोई: पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव भसीड़ा में एक दिन पहले मुकदमा लिखे जाने से आहत किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह उसका शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव भसीड़ा निवासी अरुण मंगलवार की शाम से लापता था। देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह खेतों की तरफ शौच के लिए गए ग्रामीणों ने कटहल के पेड़ में अंगोछे के फंदे से शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आए और सूचना पुलिस को दी।

परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम अरुण बाइक चला रहा था। इस दौरान टक्कर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ हादसे का मुकदमा दर्ज किया था। खुद के जेल जाने के डर से अरुण ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। एसओ अनिल कुमार बताया कि घटना की वजह की जांच की जा रही है।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना