HomeहरदोईHardoi News: चोरी के माल के साथ ज्वेलर्स समेत 2 गिरफ्तार

Hardoi News: चोरी के माल के साथ ज्वेलर्स समेत 2 गिरफ्तार

Hardoi News: बैग से आभूषण चोरी के मामले में शाहाबाद पुलिस ने जांच बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया। शाहाबाद कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि 23 जुलाई को कस्बा महमंद में रहने वाली महिला अनम ने तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने कहा कि उसके भाई शाहरुख ने उसकी बैग से आभूषण चोरी किए हैं। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

जाँच के दौरान पता चला कि कस्बा महमंद में रहने वाले अंकुरदीप ने राजू और शाहरुख से चोरी के कुछ आभूषण खरीदे हैं। बीती रात में पुलिस ने राजू और शाहरुख को मॉल सुलेमानी के पास से गिरफ्तार किया गया, जबकि अंकुरदीप को उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक हार पीली धातु, एक जोड़ी पायल, एक मोबाइल, 30 हजार रुपये की नगदी बरामद की है।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना