HomeहरदोईHardoi News: बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, क्षेत्र में मचा...

Hardoi News: बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Hardoi News: हरदोई जिले में एक गंभीर घटना सामने आई है जहाँ बाइक से जा रहे एक युवक को दिन के समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया के पास जंगल के रास्ते पर हुई, जहां बदमाशों ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोक कर पहले उनका नाम पूछा और फिर एक युवक पर गोली चला दी।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार निर्मल सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी ग्राम करीमनगर और उनके मामा गुरजीत सिंह प्रताप नगर की ओर जा रहे थे, तभी तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने निर्मल सिंह और गुरजीत सिंह से नाम पूछा और फिर निर्मल सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर बेनीगंज थाना पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम मार्तंड प्रकाश सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित थाना अध्यक्ष को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 10:00 बजे थाने को सूचना मिली कि सरदार निर्मल सिंह और उनके मामा गुरजीत सिंह बाइक पर प्रताप नगर चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में जमुनिया के जंगल में तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला किया और निर्मल सिंह को गोली मार दी।

पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान करने और घटना की गहराई से जांच करने में जुटी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

Pradeep Pal
Pradeep Palhttps://hdibharat.com
प्रदीप पाल, पिछले छह सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया. मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं. बिजनेस के साथ ही राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और सरकारी योजनाओं की खबरों में ख़ास रूचि है.
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना