HomeहरदोईHardoi news: खून से लथपथ मिला युवक का शव, छोटे भाई ने...

Hardoi news: खून से लथपथ मिला युवक का शव, छोटे भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Hardoi news: हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र में एक टयूबल के पास एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही अपने 3 दोस्तों के साथ घर से निकला था। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लोनार थाना क्षेत्र के ममरखापुर रहने वाला पिंटू कश्यप शनिवार की सुबह गांव के ही अपने तीन साथियों के साथ घर से निकला था, दोपहार के बाद तीनों साथी वापस अपने घर आ गए ,लेकिन पिंटू घर नहीं पहुंचा। इसके बाद छोटे भाई बदलू ने पिंटू की तलाश शुरू की।

इसी बीच पड़ोसी गांव गांगोली के निकट एक टे्यूबल पर पिंटू का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। बदलू के अनुसार पिंटू के गले व हाथों में चोट के निशान हैं। उसे आशंका है कि पिंटू की हत्या कर दी गई है। बताया गया पिंटू तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। बड़े भाई की 5 साल पहले ही मौत हो चुकी है। अभी पिंटू की शादी नहीं हुई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जानकारी हुई है, कि युवक नशे का आदी भी था।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें –

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना