HomeहरदोईHardoi News: हरदोई में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर भव्य आयोजन,...

Hardoi News: हरदोई में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर भव्य आयोजन, 10 हजार से अधिक छात्रों ने किया सामूहिक गायन

Hardoi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले भर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला संयोजक पुनीत सिंह ‘भोलू’ के नेतृत्व में 9 नगर इकाइयों के अंतर्गत चयनित 25 विद्यालयों में एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कराया गया, जिसमें 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह विशेष आयोजन सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में लगभग 40 छात्र कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूलों के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर विद्यालय में प्रधानाचार्य एवं शिक्षक भी विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रगीत गाते नजर आए, जिससे माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में उसकी प्रेरणादायक भूमिका से परिचित कराना था। इस अवसर पर जिला संयोजक पुनीत सिंह ‘भोलू’ ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद लगातार राष्ट्रहित और छात्रहित में कार्य करते हुए युवाओं में देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि ‘वंदे मातरम्’ की रचना प्रसिद्ध साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1875 में अपने उपन्यास ‘आनंदमठ’ में की थी। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह गीत क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत बना। बाद में वर्ष 1950 में इसे भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में वरुण मिश्रा, नम्रता सिंह, कीर्ति पाल, शुभम दीक्षित, शेखर अग्निहोत्री, रजनीश सिंह, अभिषेक मिश्रा, प्रांशु बाजपेई और नीरू त्रिवेदी सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना