HomeहरदोईHardoi News: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Hardoi News: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Hardoi News: हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को पूरी रात बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने की खबर सामने आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमे बताया गया कि वह 14 अगस्त की रात अपने चाचा के घर ढोलक बजाने गई थी। रात लगभग 11 बजे लघुशंका जाने के लिए वह चाचा के घर से बाहर आई थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसे धमकाकर अपने घर ले गया।

किशोरी का आरोप है कि कमरे में बंद कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार सुबह तड़के उसे छोड़ दिया। घर पहुंचकर किशोरी ने सारी घटना अपनी मां को बताई। मां किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां कोतवाल उमेश त्रिपाठी को घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने तहरीर लेकर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बंधक बनाए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest Hardoi News के लिए क्लिक करें..

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना