Homeहरदोईहरदोई : बिना दुल्हन के लौटी बारात ,जाने क्या है मामला?

हरदोई : बिना दुल्हन के लौटी बारात ,जाने क्या है मामला?

बेनीगंज (हरदोई)। नगर स्थित एक मैरिज हाल में मंगलवार की रात शादी के जश्न में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि दूल्हा शराब पीता है। इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकती।

दुल्हन के इनकार के बाद जश्न में बैंडबाजे की धुन थम गई और शहनाई की बजाय पुलिस की गाड़ी का सायरन गूंजने लगा। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। जहां मान-मनौव्वल भी चला, लेकिन बात नहीं बनी। लिहाजा, बारात बिन दुल्हन लौट गई।

सोना सहर संडीला के नजदीक दलेल नगर समोधा से कन्या पक्ष के लोग कस्बे के कुर्सी रोड निवासी परिवार के साथ रिश्ता जोड़ने आए थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनो पक्षों स्वजनों सहित एकत्र हुए। हंसी खुशी के बीच उत्सव का माहौल था। कन्या पक्ष व वर पक्ष के आमंत्रित बराती और जनाती लजीज व्यंजनों चटकारा ले रहे थे। इस बीच लड़की ने दूल्हे के शराबी होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया।

स्टेज पर दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई, तो लड़की के भाई ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने लंबे समय तक थाने में समझौते का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लड़की विवाह से इनकार करती रही। आखिर में बरात बिना दुल्हन लौट गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Pradeep Pal
Pradeep Palhttps://hdibharat.com
प्रदीप पाल, पिछले छह सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया. मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं. बिजनेस के साथ ही राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और सरकारी योजनाओं की खबरों में ख़ास रूचि है.
spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना