Homeहरदोईहरदोई: सपा सरकार में नियुक्तियों में होता था भ्रष्टाचार: स्वतंत्र देव

हरदोई: सपा सरकार में नियुक्तियों में होता था भ्रष्टाचार: स्वतंत्र देव

हरदोई : शाहाबाद और सदर विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा सपा सरकार में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार होता था। सैफई से सूची आती थी। पिछले 15 साल में जितनी नियुक्तियां हुईं, उतनी सिर्फ साढ़े चार साल में भाजपा सरकार ने कर दीं। प्रदेश को ईमानदार व मेहनती मुख्यमंत्री मिला है, तो भला जनता किसी और को वोट क्यों देगी। मुख्तार, अतीक और आजम जैसे लोग आज योगी की वजह से ही ठीक हैं।

यह भी पढ़ें : हरदोई: दिनदहाड़े मुनीम को बंधक बना लाखों की लूट

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में वर्ग विशेष के लोगों को नौकरी मिलती थी। कुछ चुनिंदा शहरों को ही चौबीस घंटे बिजली दी जाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने सबके साथ समानता का व्यवहार किया। सबका साथ, सबका विकास नारा देकर जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए कार्य किया।

उन्होंने कहा कि वंदेमातरम गाना और भारत माता की जय बोलना अगर सांप्रदायिकता है तो वह सांप्रदायिक कहलाना पसंद करेंगे। मुफ्त राशन वितरण पर कहा कि कोरोना संक्रमण से भले ही लोगों की जानें गईं हो, लेकिन भूख से कोई मौत नहीं हुई। उन्होंने विजय बूथ अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विद्याराम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा मौजूद रहे। शाहाबाद में क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी, शाहाबाद ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, अजय वाजपेयी भुल्लन आदि मौजूद रहे।

 रोजगार सम्बधित ख़बरों के लिए क्लिक करें

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें

सरकारी योजना