होमहरदोईहरदोई: महिलायें अपनी शक्ति को स्वयं पहचाने: पुलिस अधीक्षक

हरदोई: महिलायें अपनी शक्ति को स्वयं पहचाने: पुलिस अधीक्षक

spot_img

हरदोई। प्रदेश में बालिकाओं को जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई व विवाह के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभांवित किया जा रहा है। आज देश में महिलाएं व बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के तृतीय चरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने यह बातें कहीं।

यह भी पढ़ें : हरदोई: सपा सरकार में नियुक्तियों में होता था भ्रष्टाचार: स्वतंत्र देव
महिलाएं स्वयं सशक्त बनें: जिला पंचायत अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं सशक्त बनें और शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएं। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति के तृतीय चरण में जिले की 1306 ग्राम पंचायतों, 19 ब्लाक, नगर निकायों एवं समस्त थानों के माध्यम से कार्यक्रम चलाया जाएगा और विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्य योजना बनाकर महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक कर स्वावलंबी एवं सशक्त बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हरदोई: दिनदहाड़े मुनीम को बंधक बना लाखों की लूट

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि महिलायें अपनी शक्ति को स्वयं पहचाने और अपने बच्चों की शिक्षा के लिए समय अवश्य निकालकर उन्हें शिक्षित बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद में पुलिस, अजीविका मिशन, राजस्व आदि विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र, उपायुक्त आजीविका मिशन विपिन कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

 रोजगार सम्बधित ख़बरों के लिए क्लिक करें

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें