होमहरदोईसपा सरकार में सिर्फ गुंडागर्दी, लूट अपहरण का विकास हो रहा था:...

सपा सरकार में सिर्फ गुंडागर्दी, लूट अपहरण का विकास हो रहा था: नितिन अग्रवाल

spot_img

मल्लावां/हरदोई: आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने आदर्श ग्राम बासा में पंचायत भवन में जन सुविधा केंद्र, अस्थायी गोशाला व अपनी वाटिका का उद्घाटन करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा सपा सरकार में सिर्फ गुंडागर्दी, लूट अपहरण का विकास हो रहा था। नितिन अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार गांव और किसानों के लिए कार्य कर रही है।

नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गरीबों, किसानों के लिए काम कर रही है। जिससे प्रदेश का विकास हो रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार मिल रहा है।

सपा के कार्यकाल में गुंडा, माफियाओं के बोलबाला था:नितिन अग्रवाल

आबकारी राज्यमंत्री ने कहा सपा के पांच साल के कार्यकाल में गुंडा, माफियाओं के बोलबाला था। नौकरी सिर्फ एक जाति के लोगों को मिलती थी। इसी तरह विकास भी एक धर्म का किया जा रहा था।

उन्होंने सपा मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे एक उप मुख्यमंत्री को 100 विधायक लाने पर मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऑफर दिया गया था। अब वह अपने ही विधायक बचा लें। उनके विधायक खुद ही इधर उधर भाग रहे है।

यह भी पढ़ें : थाना समाधान दिवस: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करें: डीएम

नितिन अग्रवाल ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के एक नेता आटा लीटर में बेच रहे हैं। इतना ही नहीं राज्यमंत्री ने कहा आने वाले चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।

प्रधान संपूर्णानंद सिंह ने आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल व ब्लॉक प्रमुख मल्लावां डॉ. गीता वर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशाल जायसवाल, डीसी मनरेगा प्रमोद सिंह चंद्रोल, पूर्व प्रमुख विवेक सिंह, अशोक त्रिपाठी, एडीओ पंचायत नीरज कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : 

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें