होमहरदोईचुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों ने झूठ और भ्रम की राजनीति...

चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों ने झूठ और भ्रम की राजनीति शुरू कर दी है:प्रकाश पाल

spot_img

हरदोई। चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों ने झूठ और भ्रम की राजनीति शुरू कर दी है। यह बात शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने बूथ विजय अभियान के तहत बूथ समितियों के सत्यापन की समीक्षा के दौरान कही। बताया कि 25 सितंबर को मंडल मुख्यालयों पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा। वहीं जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनावी मोड में आ जाने को कहा।

यह भी पढ़े : जिले की शिक्षिका सोनम एडु लीडर्स अवार्ड 2021 से सम्मानित

गंगा नगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि दस से 15 सितंबर तक पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए जाएं। बूथ पर बूथ समिति के महामंत्री को बूथ लेवल एजेंट (द्वितीय) नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़े : फर्नीचर कंप्यूटर उठा ले गए 31 निवर्तमान प्रधान, FIR की तैयारी

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को प्रत्येक मंडल मुख्यालय में पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा। पांच से 20 सितंबर तक प्रत्येक विधानसभा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होगा।

प्रकाश पाल ने कहा की चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों ने झूठ और भ्रम की राजनीति शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनावी मोड में आ जाएं। वर्ष 2014 से देश सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े : जिले की शिक्षिका सोनम एडु लीडर्स अवार्ड 2021 से सम्मानित

सदियों से लंबित मामले निस्तारित हो जाने से विपक्षीदल परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बसपा और सपा की सरकारों में हुए भ्रष्टाचारों की याद दिलाई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया। बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, मंडल प्रभारी भी मौजूद रहे।

रोजगार सम्बधित ख़बरों के लिए क्लिक करें

बैठक को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें