होमहरदोई13 साल से फरार हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 हजार...

13 साल से फरार हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम

हरदोई। शाहाबाद के मंझिला पुलिस ने 10 हजार के इनामी हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2009 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस विवेचना करने बाद इस आरोपी के तलाश में थी। आरोपी एक दशक से वांक्षित चल रहा था। अब पुलिस ने 13 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। आरोपी को कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम करावां निवासी भूपेंद्र उर्फ भव्वे पुत्र जगदीश सिंह 13 वर्षों से वांछित चल रहा था। जिस पर मंझिला थाना क्षेत्र में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था। विवेचनात्मक कार्यवाही के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी। यह आरोपी 13 वर्षों से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक हरदोई ने ₹10 हजार का इनाम घोषित किया था।

मंझिला थानाध्यक्ष काफी सालों से आरोपी की तलाश कर रहे थे। परंतु आरोपी हाथ नहीं आ रहा था। आज मुखबिर की सूचना पर मंझिला पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र उर्फ भव्वे को घेराबंदी कर पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए है।

क्षेत्राधिकारी शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने बताया कि भव्वे 2009 से वांक्षित चल रहा है, और उस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित था।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें