Home हरदोई बाल विवाह रोकने हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय: CDO

बाल विवाह रोकने हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय: CDO

हरदोई: आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा बाल विवाह की निगरानी एवं रोकथाम हेतु गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई।

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने निर्देश दिए कि बालश्रम को रोकने हेतु श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति व किशोर पुलिस इकाई के समन्वय से अप्रैल 2023 से अभियान चलाया जाए। नवीन ब्लॉक, वार्ड एवं बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों का गठन कर प्रशिक्षण करा लिया जाए। बाल संरक्षण एवं किशोर/किशोरी सशक्तीकरण हेतु जनपद स्तरीय कार्ययोजना तैयार कर गंभीरता से प्रयास किये जायें।

CDO ने निर्देश दिए समस्त विद्यालयों के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम हेतु बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाए। जनपद के समस्त थानों पर तैनात बाल कल्याण अधिकारियों की बाल विवाह रोकने हेतु जिम्मेदारी तय की जाए। बाल विवाह की रोकथाम व जनजागरूकता हेतु पंचायत राज विभाग के द्वारा ग्राम प्रधानों को जागरूक किया जाए।

इस अवसर पर पीडी गजेन्द्र तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अलका गुप्ता व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

नए संसद भवन के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | new parliament building GK question answer in Hindi

दोस्तों आप सभी जानते हैं देश को नया संसद भवन (New Parliament) मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में...

पागल कुत्ते के पागलपन ने लोगों का जीना किया मुहाल, 6 लोगों को काटकर गंभीर रूप से किया जख्मी

Hardoi/HDI Bharat: जिले में आवारा जानवरों के चलते लोग पहले से ही बहुत परेशान थे। लेकिन अब शहर में आवारा और पागल...

ड्रग इंस्पेक्टर ने दी चेतावनी, कहा प्रतिबंधित कांबिनेशन वाली दवाएं न बेचें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

हरदोई/HDI Bharat: ड्रग इंस्पेक्टर स्वस्तिका घोष ने कई मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिबंधित की गई 14 दवाओं के मिश्रण...

Hardoi: अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की हुई मौत

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहा के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रोलर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना...