Home हरदोई पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने गायत्री प्रज्ञा पीठ में मिशन शक्ति कार्यक्रम...

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने गायत्री प्रज्ञा पीठ में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया जागरूक

पिहानी :“मानवता का पतन देख कर आज धरा अकुलाई है। देव शक्तियों ने मिलकर अब दुर्गा शक्ति जगाई है।” संगीत की स्वर लहरियों के साथ गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी पर “जागो शक्ति स्वरूपा नारी” कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मंगल दीप प्रज्वलित कर नारी सशक्तीकरण गोष्ठी का शुभारंभ किया।

महिला मंडल की ओर से नीलम शर्मा, साधना कपूर व स्मिता कपूर ने स्वस्तिवाचन के मंत्रों के साथ पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। उन्हें नारी जागरण से संबंधित गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य भेट किया तथा गायत्री मंत्र अंकित अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

एसपी राजेश द्विवेदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने की प्रेरणा देते हुए कहा के उन्हें कला, साहित्य, विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों में भी आगे आना चाहिए। आईएएस, आईपीएस, आदि क्षेत्रों में भी महिलाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने मिशन शक्ति के जनपद में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि नारी का सम्मान सर्वोपरि है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर ने कहा कि वर्तमान समय युग परिवर्तन का समय है। भगवान महाकाल इस समय एक ओर प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दे रहे हैं तो दूसरी ओर दुष्टों को दंड भी दे रहे हैं। उन्होंने एसपी को ‘परिवर्तन के यह महान क्षण’ तथा महाकाल की युग परिवर्तन प्रक्रिया व प्रतिभा प्रोत्साहन संबंधी पुस्तकें सम्मान सहित भेंट की।

नीलम शर्मा व साधना कपूर द्वारा आरती से पूर्व प्रस्तुत किया गया गीत ‘चलो करें स्वागत, आरती सजा लो, कि थाल सजा लो, नया युग चला आ रहा है’ सराहनीय रहा। शत्रुघन सिंह, संजय सिंह, निखिल गुप्ता, देवेंद्र कुमार मिश्र, आदित्य सिंह, रामू सिंह, नारद, नवनीत कुमार राम जी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2022 04 09 at 6.51.43 PM min
पैदल गश्त करते पुलिस अधीक्षक

इस दौरान क़स्बे विभिन्न प्रकार की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों एवं आमजन से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया। साथ ही कस्बा स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ मंदिर में नारी शक्ति स्वरूपा महिलाओ को भी मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूक किया।

- Advertisement -
ezgif.com gif maker 41

लेटेस्ट

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर ही हुई मौत

हरदोई: पिहानी मार्ग पर कुइयां-पुरेला गांव के बीच में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं हादसे...

दोहरे हत्याकांड में 5 आरोपित गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

Hardoi: मझिला में बुधवार को पूर्व प्रधान के पुत्र और प्रधान के भतीजे की सनसनीखेज हत्याकांड में पांच आरोपित शनिवार को पुलिस...

आशुलिपिक पद हेतु करे आवेदन, जाने कहाँ से मिलेंगे आवेदन पत्र

Hardoi: स्थाई लोक अदालत मे रिक्त आशुलिपिक के पद के लिए आवेदन माँगा गया है. सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई मा0...

उत्तर प्रदेश विकास, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाई छू रहा हैः-जेपीएस राठौर

हरदोई/HDI Bharat: उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन, विकास एवं रोजगार के सफलता पूर्वक छः वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय रसखान प्रेक्षागृह में...