होमकन्नौजदुल्हन बोली- किसी भी कीमत पर इस लड़के से शादी नहीं करूंगी

दुल्हन बोली- किसी भी कीमत पर इस लड़के से शादी नहीं करूंगी

spot_img

कन्नौज: जिले के कछौना में शादी से पहले ही शराब पीकर जश्न मनाना दूल्हे और बरातियों को महंगा पड़ गया। शादी के पंडाल में दूल्हे और बरातियों को नशे में बहकता देख दुल्हन ने हंगामा करते हुए नशे में धुत युवक से शादी करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े :रेलवे महाप्रबंधक ने बालामऊ जंक्शन का किया बारीकी से निरीक्षण

दुल्हन बोली किसी भी दशा में इस लड़के से शादी नहीं करूंगी। इसके बाद पूरी बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। वाकया कछौना थाने के गौरी फखरुद्दीन के मजरा नउआ खेड़ा का है। यहां के एक परिवार ने लड़की की शादी उन्नाव जिले के कन्हऊ गांव निवासी चंद्र किशोर के बेटे राजकुमार से तय की थी। शनिवार की रात चंद्र किशोर बरात लेकर वहां पहुंचे। द्वारचार के दौरान बरातियों के साथ ही दूल्हा भी बहक रहा था।

वधू पक्ष के लोगों के स्वागत करने के बाद बरातियों ने खाना-पीना शुरू किया। कुछ ही देर में बरातियों को नशा और चढ़ गया। दूल्हे और उसके दोस्तों के नशे में होने की खबर दुल्हन तक पहुंची तो उसने शादी से मना कर दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों में मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ। देर रात तक चली पंचायत के बाद भी दुल्हन नशे में धुत राजकुमार से शादी करने को राजी नहीं हुई। लिहाजा, लेनदेन का हिसाब करने के बाद देर रात बरात को बिना पत्नी के दुल्हे को वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़े : 2 महीने के भीतर शुरू हो जाएगी कोरोना के खात्‍मे की कहानी

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें