होमलखीमपुर खीरीपहले किया दुष्कर्म फिर निकाह का वादा, और फिर निकाह के दिन...

पहले किया दुष्कर्म फिर निकाह का वादा, और फिर निकाह के दिन फरार

spot_img

लखीमपुर खीरी: निघासन क्षेत्र के एक गांव में तमंचे के बल पर एक युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार दुष्कर्म का खुलासा होने के बाद पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने निकाह करने का वादा किया था। इस बात पर पीड़िता के परिवार वाले कार्रवाई न करने के लिए राजी हो गए थे।

निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि 25 जनवरी की रात लगभग 11:00 वह घर से बाहर गई थी। इसी बीच घर के सामने रहने वाले युवक ने उसे दबोच लिया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

दुष्कर्म के आरोपी ने निकाह का किया था वादा

पीड़िता जब थाने पहुंची तब लोगों के सामने आरोपी युवक ने निकाह करने का वादा किया। दोनों पक्षों में सहमति होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को पीड़िता के घर वालों ने बारात का पूरा इंतजाम किया, लेकिन आरोपी युवक ऐन मौके पर फरार हो गया। उसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और युवक इलियास के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

सीओ संजयनाथ तिवारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली थी। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

spot_img
- Advertisment -

ताज़ा ख़बरें